ABP GANGA EXCLUSIVE: यूपी में भ्रष्टाचार का खेल, अफसरों की मनमर्जियां जारी
ABP News Bureau | 16 Apr 2019 10:18 PM (IST)

यूपी में सत्ता बदलने के बाद लगा था कि अफसरशाही पर लगाम कसने में मुख्यमंत्री योगी कामयाब होते दिखेंगे लेकिन नतीज़ा ढाक के तीन पात नज़र आ रहा है। एबीपी गंगा करने जा रहा है, एक विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा। जिसे देखने और सुनने के बाद आपको ये समझने में देर नहीं लगेगी कि यूपी के अफसर किस तरह भ्रष्टाचार के लिए नियमों को ताक पर रख देते हैं और मंत्री और सीनियर अफसरों के आदेशों को भी तवज्जो नहीं देते।