खंडहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका। Fatehpur Murder
ABP Ganga | 15 Nov 2020 01:45 PM (IST)

फतेहपुर की सदर कोतवाली इलाके में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया....यहां के राजकीय इंटर कॉलेज के सामने खंडहर में युवक का शव पड़ा होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची....और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया....युवक गुरुवार से लापता था....ऐसे में उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है....मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ईंट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है....फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है....