जौनपुर में दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण, पूरा इलाका सील। Jaunpur Crime News
ABP Ganga | 28 Sep 2020 08:39 AM (IST)

जौनपुर के खुटहन तिघरा बाजार से बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चा उस वक्त अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी वहां पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले बच्चे को गुटखा लाने के बहाने दुकान की तरफ भेजा। फिर रास्ते में ही उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा ले गए। साथ खेल रहे बच्चे ने जब देखा तो शोर मचाया। शोर सुनते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में सूचना मिलते ही एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फिलहाल बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमा को सील कर दिया गया है।