यूपी विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिन आज, हाथरस घटना पर हंगामे के आसार
ABP Ganga | 03 Mar 2021 08:12 AM (IST)

लखनऊ में विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है. सदन में हंगामे के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. हाथरस की घटना को लेकर विपक्ष जबरदस्त हंगामा कर सकता है. आज की सदन की कार्यवाही में CM योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा ले सकते हैं.