एलटी की लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा,9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
ABP News Bureau | 11 Mar 2020 05:03 PM (IST)

ऊधमसिंहनगर में एलटी की लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें यूपी और उत्तराखंड के दो पुलिस कर्मी और एक शिक्षक समेत 9 मुन्नाभाई को एसआइटी ने गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार साथी भागने में कामयाब हो गए। आरोपियों में एक उत्तराखण्ड पुलिस का सिपाही है वो वर्तमान में हल्द्वानी जेल में तैनात है।