समझिए क्या है 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का मामला ? | ABP Ganga
ABP News Bureau | 07 May 2020 08:10 PM (IST)

कोरोना का ये दौर वैसे तो सबके लिए एक संकट का समय लेकर आया है लेकिन प्रदेश के 69 हजार शिक्षकों के लिए सौगात लेकर आया है। हाईकोर्ट ने 69 हजार शिक्षकों की भर्ती मामले में फैसला सुनाते हुए पूरी प्रक्रिया 3 महीने में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो कोरोना का काल और सत्र की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए जो पैमाना तय किया था। उस पर हाईकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है।