5 IPS अफसरों पर भ्रष्टाचार का 'फंदा'
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 12:32 PM (IST)

सस्पेंड हुए IPS वैभव कृष्ण की जिस रिपोर्ट से हड़कंप मचा था... उसकी जांच रिपोर्ट SIT ने शासन को सौंप दी है... जिसमें 5 IPS अफसर भ्रष्टाचार के फंदे में फंस चुके हैं...किसी को भी क्लीन चिट नहीं मिली है... इतना ही नहीं दो आईपीएस अफसरों के डिजिटल और मोबाइल डिटेल के साथ आरोप पुख्ता हैं... जबकि 3 IPS पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है... उनके खिलाफ सिफारिश बातचीत के सबूत मिले हैं... दरअसल नोएडा के एसएसपी पद पर रहते हुए वैभव कृष्ण ने इन अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी... तो दूसरी तरफ एक अश्लील वीडियो के चलते वैभव कृष्ण सस्पेंड हो गए... लेकिन इन 5 अफसरों के खिलाफ एसआईटी जांच बिठाई गई थी... बता दें कि STF आईजी अमिताभ यश और जल निगम के MD विकास गोठवाल जांच टीम का हिस्सा रहे...।