5000 साल पुराना एक मंदिर, जिसमें सदियों से छिपा है एक राज़ | ABP Ganga
ABP News Bureau | 22 Sep 2019 03:54 PM (IST)

कानपुर के शिवराज में जिस जगह पर खेरेश्वर महादेव का ये मंदिर है। बताया जाता है कि उस जगह पर महाभारत काल में कभी एक विशालकाय आरायण वन हुआ करता था। उसी वन में गुरु द्रोणाचार्य कौरव और पांडव पुत्रों को युद्धकौशल का प्रशिक्षण दिया करते थे। पौराणिक मान्यता है कि इसी आरायण वन में आज से 5000 साल पहले ये शिवलिंग स्वंय प्रकट हुआ था और खुद आचार्य द्रोण इस शिवलिंग की पूजा करते थे। जिसे आज खेरेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है और आज भी यहां गुरु द्रोण के पुत्र अश्वत्थामा भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं।