अवैध शराब की 350 पेटी हुई बरामद
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 06:24 PM (IST)

देहरादून में आबकारी विभाग के रजिस्ट्रड गोदाम से ही अवैध शराब बरामद हुई है। छापेमारी के दौरान गोदाम से अवैध शराब की साढ़े तीन सौ पेटियां बरामद की गईं। आबकारी के रजिस्टर्ड गोदाम में अवैध शराब की पेटियां मिलना कहीं ना कहीं विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। ये पेटियां गोदाम में बगैर एंट्री के रखी गई थी।