पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर बीजेपी नेता से ठगे 27 लाख रुपये। Amroha
ABP Ganga | 18 Sep 2020 01:26 PM (IST)

अमरोहा में बीजेपी नेता चंद्रपाल से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पेट्रोल पंप लगवाने के नाम पर बीजेपी नेता से 27 लाख रुपये हड़प लिए गए. पैसे ठगने का आरोप मनोज नाम के युवक पर लगा है. मनोज खुद को पेट्रोलियम मंत्रालय का अधिकारी बताता था. रकम वापस मांगने पर नेता को जान से मारने धमकी दी थी. चंद्रपाल पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य हैं.