गाजियाबाद राम मंदिर के लिए 22 किलो चांदी का चढ़ावा ,122 सर्राफा व्यापारियों ने किया अंशदान
ABP Ganga | 28 Jul 2020 08:36 AM (IST)

राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सभी देश वासी कर रहे थे । 5 अगस्त को सरयू तट अयोध्या नगरी में प्रधानमंत्री प्रभु राम के भव्य मन्दिर के भूमि पूजन में नींव में रखी जानी है। इस पुण्य अवसर ग़ाज़ियाबाद से सर्राफ़ों द्वारा शुद्ध चाँदी का 22 किलो का अंशदान दिया गया है । ईंट का वजन कुल 22663 ग्राम है। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख 68 हजार 562 रुपये है। ईंट को बनाने में 122 सर्राफा व्यापारियों ने सहयोग किया है। अब सर्राफा व्यापारी इसे राम मंदिर न्यास को सौंप देंगे । साथ ही इसके पूर्ण रूप से शुद्ध चांदी होने का सर्टिफिकेट भी सौंपा जाएगा।