योगी सरकार ने किए 22 आईपीएस अधाकिरियों के तबादले
manishn | 02 Jul 2019 08:52 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में योगी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। यूपी में 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और मेरठ सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार की ओर से सोमवार देर रात जारी तबादला सूची में राजधानी लखनऊ के कई अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।