Lockdown: कोरोना काल | Corona Virus | Stay Home
ABP News Bureau | 26 Mar 2020 09:12 PM (IST)

विनाश का दूसरा नाम बन चुका है ये कोरोना काल, न कोई दवाई और नहीं कोई वैक्सीन, पूरी दुनिया के सामने सिर्फ एक ही विकल्प है खुद को कैद करना। जी हां अगर आप अपने घरों में कैद हैं तो समझिए की आप सेफ हैं। पूरे भारत में कोरोना को हराने की जंग छिड़ी है। हर देशवासी का हाथ एक हथियार बन चुका है और इस हथियार को चलाने के लिए बेहद जरूरी है कि हम सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिन पर शायद पीएम की अपील का भी कोई असर नहीं हुआ, सोशल डिस्टेंसिंग यानि सीधे शब्दों में हमारी अपील है कि कृपया उचित दूरी बनाए रखें।