आइसोलेशन में 2 ट्रेनी IAS अधिकारी
ABP News Bureau | 18 Mar 2020 04:15 PM (IST)

मसूरी की LBS एकेडमी में दो ट्रेनी IAS अधिकारियों को कोरोना के संक्रमण के खतरे को लेकर आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि एकेडमी की तरफ से ये बात पुख्ता तौर पर नहीं कही गई है। मगर खबर यही है कि 2 ट्रेनी IAS अधिकारियों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं, और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
ये दोनो आईएएस अधिकारी कोरोना वायरस की चपेट में आए ट्रेनी आईएफएस अधिकारी से मिलने दून गए थे। जिसके बाद दोनों आईएएस अधिकारियों को एकेडमी प्रशासन ने आइसोलेशन में रखा है।
ये दोनो आईएएस अधिकारी कोरोना वायरस की चपेट में आए ट्रेनी आईएफएस अधिकारी से मिलने दून गए थे। जिसके बाद दोनों आईएएस अधिकारियों को एकेडमी प्रशासन ने आइसोलेशन में रखा है।