Jhansi: दो नन और दो छात्राओं को पूछताछ के नाम पर जबरन ट्रेन से उतारा और फिर..
ABP Ganga | 25 Mar 2021 09:06 AM (IST)

झांसी में दो नन और दो छात्राओं को पूछताछ के नाम पर जबरन ट्रेन से उतारने का मामला गरमाता जा रहा है। चारों से ट्रेन में कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद केरल से लेकर दिल्ली तक सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि एबीपी गंगा इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल केरल की रहने वाली दो नन दिल्ली से ओडिशा जा रही थीं। उनके साथ दो छात्राएं भी थीं। जिन्हें मानव तस्करी की शंका पर झांसी में पूछताछ के लिए उतार लिया गया। उससे पहले ट्रेन में उनसे कथित बदसलूकी का आरोप भी लगा। वीडियो सामने आने कांग्रेस नेता और केरल से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने तल्ख टिप्पणी की। तो केरल के सीएम ने भी खत लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।