16 December : 7 साल से जारी इंसाफ की लड़ाई
nancyb | 16 Dec 2019 03:30 PM (IST)

बेटी के साथ हुई दरिंदगी पर निर्भया की मां ने कहा है मुझे भगवान पर भरोसा है, लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी के दोषियों को निर्धारित समय में फांसी दी जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द न्याय मिल सके। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली ने मेरी बेटी को हमेशा के लिए छीन लिया था। उसे न्याय दिलाने के लिए मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी।