उत्तराखंड में कोरोना के 1192 नए मामले, 37 हजार पार हुई मरीजों की संख्या। Corona Update
ABP Ganga | 18 Sep 2020 10:40 AM (IST)

उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश में कोरोना के 1192 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 37,139 हो गई है. अब तक 24,810 मरीज महामारी से ठीक हो चुके हैं. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 11714 हो गई है. साथ ही 430 मरीज कोरोना से अपनी जान भी गंवा चुके हैं. देहरादून में कोरोना के सबसे ज्यादा 430 मामले आए हैं. वहीं, नैनीताल में 203 और हरिद्वार में 148 केस मिले हैं.