मेरठ में नशा तस्करों से 11 क्विंटल गांजा बरामद। Meerut Crime News
ABP Ganga | 27 Aug 2020 11:45 AM (IST)

मेरठ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नशा तस्करों से गांजा की बड़े खेप बरामद की है. इन तस्करों के पास से 11 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि ये गांजा एक ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी एटा के रहने वाले हैं.
#MeerutNews #MeerutCrime
#MeerutNews #MeerutCrime