बागी नेताओं को गंगा जल से नहलाना चाहिए- Harish Rawat
ABP Ganga | 19 Nov 2020 09:53 AM (IST)

कांग्रेस छोड़कर गए बागियों को लेकर फिर से सियासत शुरू हो गई है। हरीश रावत ने कहा कि बागी नेताओं ने 2016 में जो पाप किये थे इनको गंगाजल से नहलाना चाहिए। उधर नेता प्रतिपक्ष हृदयेश का कहना है कि राजनीति में दरवाजे हमेशा खुले रखने पड़ते हैं।