निर्माणाधीन पुल गिरने से 14 घायल, रेस्क्यू जारी
ABP Ganga | 23 Nov 2020 09:37 AM (IST)

ऋषिकेश में बड़ा हादसा
उत्तराखंड के टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र में गूलर घाटी निर्माणाधीन पुल गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. वहीं 14 घायल मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला गया है. बताया जा रहा है कि शटरिंग में गड़बड़ी होने के चलते पुल ढह गया. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर लैंटर डाला जा रहा था.