UP में लगातार घट रहे Corona के आंकड़े, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3 हजार 371 नए केस | Badi Khabar
ABP Ganga | 26 May 2021 06:09 PM (IST)

यूपी से कोरोना को लेकर इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 371 नए मामले देखने को मिले। वहीं दूसरी ओर 10 हजार 540 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अगर कोरोना के एक्टिव केसों की बात करें तो इस समय यूपी में संख्या 62 हजार 271 पहुंच गई है और पिछले 24 घंटे में यूपी में 3 लाख 58 हजार 243 टेस्ट किए गए हैं।