Prayagraj: यूपी लोक सेवा से बड़ी खबर, कोरोना के कारण भर्ती परिक्षाएं स्थगित
ABP Ganga | 30 Apr 2021 08:32 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति का असर प्रतियोगी परीक्षाओं पर पड़ रहा है। मौजूदा विकट स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने दो भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। दोनों परीक्षाएं मई महीने में प्रस्तावित थी।