UP Panchayat Counting: 9 मई को हुए मतदान के आज आएंगे परिणाम, 99 उम्मीदवारों के निधन के बाद दोबारा हुई थी वोटिंग
ABP Ganga | 11 May 2021 10:32 AM (IST)

पंचायत उप चुनाव के लिए आज मतगणना है। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के मद्देनजर 9 मई को हुए मतदान के परिणाम घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश में चुनाव के दौरान 99 उम्मीदवारों का निधन हो गया था। ये सभी ग्राम पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवार थे। ये उपचुनाव उन सीटों पर हो रहे हैं जिन सीटों पर चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की मृत्यु हो गई थी। प्रदेश में आज कुशीनगर में 11, बाराबंकी में 7, भदोही में 3, कौशाम्बी में 4, बहराइच में 7, उन्नाव में 8, बलिया में 6, सोनभद्र में 5, मिर्जापुर में 4, बांदा में 3 उम्मीदवारों की मृत्यु हो गई थी जिसके कारण इन ग्राम पंचायतों में अब उपचुनाव के लिए मतगणना की जाएगी।
#UPPanchayatChunav #PanchayatElectionResult