UP Panchayat Chunav 2021: 20 जिलों में ऐसे हो रहा है मतदान, देखिए अब तक का अपडेट
ABP Ganga | 26 Apr 2021 10:03 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के तीसरे चरण में 20 जनपदों में आज मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया में मतदान चल रहा है। सुबह से ही मतदाता लंबी-लंबी कतारों में खड़े हैं। कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है तो कहीं के लोग मनमानी कर रहे हैं।