UP MLC Result 2022: विधान परिषद चुनाव में बड़ी जीत के बाद BJP का सपा को संदेश
ABP Ganga | 12 Apr 2022 09:11 PM (IST)

विधान परिषद चुनाव में बड़ी जीत के बाद..भाजपा की तरफ से सपा को यही संदेश दिया जा रहा है। महीने भर बाद भाजपा ने लगातार दूसरी बड़ी जीत हासिल की है। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे, तो अब 12 अप्रैल को विधान परिषद के चुनाव में भाजपा ने प्रचंड विजय हासिल की है। 27 में से 24 सीटों पर भाजपा ने विजय का परचम लहरा दिया है। विधानसभा की कुल 36 सीटों पर चुनाव थे..जिसमें भाजपा ने 9 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। आज 27 सीटों की मतगणना में 24 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।