योगी ने 4 दशक पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, जिसे ना मुलायम तोड़ पाए..ना मायावती और ना ही अखिलेश..
ABP Ganga | 12 Apr 2022 10:29 PM (IST)

जिस एमएलसी चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई थी...वहां भाजपा ने जीत का डंका बजाकर साफ कर दिया है... कि यूपी में अभी उसके विजयी रथ को रोकना किसी के बस की बात नहीं है... क्योंकि जिन 36 सीटों पर चुनाव हुए उनमें 33 सीट भाजपा ने जीत ली... और जो समाजवादी पार्टी यूपी विधान सभा चुनाव की हार का हिसाब पूरा करने की बात कह रही थी वो खाता तक नहीं खोल पाई.... जबकि राजा भैया की जनसत्ता दल 1 सीट जीतकर अपनी साख बचा ले गई... लेकिन इन सबके बीच योगी ने 4 दशक पुराना वो रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया जिसे ना मुलायम सिंह तोड़ पाए... ना मायावती और ना ही अखिलेश....