'PM Modi भगवान का रूप, ऐसा महापुरुष धरती पर एक ही बार आता है'
ABP Ganga | 27 Oct 2021 01:53 PM (IST)

यूपी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari) अपने एक बयान को लेकर आजकल चर्चा में है. मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भगवान का रूप बताया है. उपेंद्र तिवारी ने ये भी कहा कि ऐसा महापुरुष धरती पर एक ही बार आता है. बता दें कि उपेंद्र तिवारी मंगलवार को हरदोई में थे. उपेंद्र तिवारी हरदोई में आयोजित स्वच्छता संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे.