Corona की तीसरी लहर है बच्चों के लिए खतरनाक! सरकार ने किए ये इंतजाम। Corona Third wave
ABP Ganga | 12 May 2021 10:12 AM (IST)
यूपी में कोरोना का मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते मंगलवार प्रदेश में 20,463 नए केस आए। जबकि 29,358 डिस्चार्ज हुए। साथ ही 306 कोविड पॉजिटिव की मौत हुई। प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2,16,057 पहुंच गई है। लखनऊ में 24 घंटे में 1,154 नए केस आए जबकि 3,229 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं सरकार अब तीसरी लहर से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बताया जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा है। जिसके मद्देनजर सरकार ने अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। देखिए ये खास रिपोर्ट..