UP Elections: चुनाव जीतने की ये कैसी मजबूरी, न मास्क न दो गज दूरी!
ABP Ganga | 22 Dec 2021 09:47 PM (IST)

चुनाव के करीब आते ही प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। नेताओं की रैलियों में आने वाली भीड़ वायरस के खतरे से बेखबर दिखाई दे रही है। दूसरी लहर के वक्त भी चुनाव की भीड़ ने बढ़ाया था संक्रमण। अगर दूसरी लहर का प्रकोप भूल गए हैं तो ये रिपोर्ट देखनी जरूरी है।