UP Elections: आज यूपी के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, अयोध्या सहित इन जिलों का करेंगे दौरा
ABP Ganga | 31 Dec 2021 09:23 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भी यूपी के दौरे पर हैं। अमित शाह आज अयोध्या सहित कई जिलों का दौरा करेंगे। जनसभाओं के साथ ही उनके कई रोड शो के भी कार्यक्रम हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ताबड़तोड़ यूपी का दौरा कर रहे हैं और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।