Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 30 Oct 2026 11:27 PM (IST)

उत्तराखंड में एक बार फिर एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। उड़ान के दो मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया..और 6 लोगों की ज़िंदगी की डोर टूट गई। इस हादसे ने उत्तराखंड में उस जोखिम भरे टूरिज़्म कल्चर को फिर हाईलाइट कर दिया है जिसमें खटारा टैक्सियों की तरह हेलिकॉप्टर उड़ाये जा रहे हैं..और अंधाधुंध कमाई के चक्कर में सारे खतरों को ताक पर रखकर कमाई के नॉन स्टॉप फेरे लग रहे हैं। पिछले कुछ वर्षो में आपने उत्तराखंड में ऐसे कई हादसे देखे हैं। हर बार ही कहानी होती है। हादसा होता है, सवाल उठते हैं, जांच बैठती है..पर हादसे नहीं रुकते।