UP Chunav: BJP के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहती है JDU, जवाब का इंतजार | KC Tyagi
ABP Ganga | 29 Sep 2021 11:03 PM (IST)

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने बताया कि यूपी में बीजेपी के साथ गठबंधन की बात चल रही है. अगर बात नहीं बनती है, तो जदयू अकेले चुनाव लड़ेगी. जदयू अपने संगठन को यूपी में मजबूत कर रही है और नीतीश की कई रैलियों की तैयारी कर रही है. जदयू अगर अकेले चुनाव लड़ती है, तो उन सीटों पर ही लड़ेगी, जिस पर हमारा आधार है. सभी सीटों पर हम चुनाव नहीं लड़ेंगे. हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ गठबंधन हो जाएगा और इसकी बातचीत चल रही हैं।।