UP Election: चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, BJP के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में आज क्या होगा खास ?
ABP Ganga | 26 Oct 2021 09:53 AM (IST)

यूपी चुनाव के लिए भले ही प्रदेश में करीब 4 महीनों का वक्त बचा हो लेकिन माहौल अभी से बनना शुरू हो गया है। सभी पार्टियां जोर-आजमाइश कर रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी 2022 की चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी है। जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश जारी है। जिसके मद्देनजर BJP के OBC मोर्चा का सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन जारी है। बताया जा रहा है कि आज सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में लोधी समाज से जुड़े लोग शामिल होंगे।