UP Election: BJP आज से शुरु करेगी Prabuddha Sammelan, CM Yogi जाएंगे वाराणसी | ABP Ganga
ABP Ganga | 05 Sep 2021 08:59 AM (IST)
BJP यूपी के सभी 403 विधानसभाओं में आज से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित करेगी। आज प्रदेश के 17 महानगरों से इसकी शुरुआत होगी। 6 सितंबर से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आज योगी आदित्यनाथ वाराणसी में तो प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह प्रयागराज में इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में, केशव प्रसाद मौर्य कानपुर में, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में 5 सितम्बर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की शुरुआत करेंगे।