क्या UP में Congress के अच्छे दिन ला पाएंगे PK ? | Mudde Ki Baat | Hindi News
ABP Ganga | 02 Sep 2021 09:59 PM (IST)

बात प्रियंका गांधी की पीके प्रयोगशाला दोबारा की, क्योंकि एक बार फिर कांग्रेस वहीं स्कीम अपनाती नजर आ रही है, जो 2017 में अपनाई थी. मतलब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. हांलाकि कांग्रेस में एक धड़ा पीके के विरोध में हैं, लेकिन कांग्रेस को एक ऐसे सलाहकार की जरूरत है, जो उसके अच्छे दिन फिर से लौटा दे, लेकिन सवाल बड़ा है कि 2017 में कांग्रेस की खाट खड़ी कराने वाले पीके क्या इस बार कोई चमत्कार कर पाएंगे.