UP Election 2022 : पश्चिम यूपी में विजय हुंकार | Baat to Chubhegi
ABP Ganga | 02 Dec 2021 09:06 PM (IST)

अमित शाह ने अखिलेश यादव पर सीधे हमले किये... और अमित शाह की रैली के कुछ ही देर बाद अखिलेश ने एक चुभता हुआ ट्वीट कर दिया... उन्होंने अपनी जनसभा में उमड़ी भीड़ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ नजर आ रही थी... इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- कुछ लोगों को दूरबीन की नहीं, आईने की जरूरत होती है... अखिलेश ने इस ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिया...लेकिन समझा जा सकता है कि वो किसके लिए ये बात कह रहे थे...