UP Election 2022 : आज Sanjay Nishad करेंगे BJP से गठबंधन पर फाइनल बात
ABP Ganga | 17 Jan 2022 02:01 PM (IST)

एक तरफ दिल्ली में भाजपा आज उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन करेगी...वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने साथी दलों के साथ भी कदम ताल मजबूत कर रही है...खबर है कि संजय निषाद आज दिल्ली आ रहे हैं...बताया जा रहा है कि आज भाजपा के साथ सीटों पर संजय निषाद की फाइनल बात होगी और इस पर मुहर लगने की संभावना है... आज संजय निषाद की मुलाकात केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से होगी.... वहीं दिल्ली पहुंचने से पहले एक इंटरव्यू में संजय निषाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में निषाद पार्टी 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।