Sugarcane Farmers: सीएम योगी का किसानों को बड़ा तोहफा, अब नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन
ABP Ganga | 26 Aug 2021 08:08 AM (IST)

किसानों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बड़े ऐलान किए हैं। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी का एलान किया है। वहीं फसल अवशेष जलाने के कारण किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस होंगे। जुर्माना वापसी पर भी जल्द निर्णय होगा। गन्ना पराई के नए सत्र से पहले पिछला सारा भुगतान करा दिया जाएगा। साथ ही बिजली बिल बकाए के कारण एक भी किसान का बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। जल्द ही सरे बंद चीनी मिलें खोली जाएंगी।