CM Yogi का कांग्रेस और सपा पर निशाना, ट्वीट करके विपक्ष को दिया ये जवाब
ABP Ganga | 12 May 2021 08:20 AM (IST)

कोरोना संकट के बचाव के बीच विपक्ष के आरोपों का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है। सीएम ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष को शिथिल करने की कांग्रेस की कूट रचना उसकी जनविरोधी प्रवृत्ति को प्रकट करती है। आज जबकि पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ है और उनके नेतृत्व में कोरोना से लड़ रहा है उस समय कांग्रेस के नेताओं का दुष्प्रचार उनकी कुटिल मनोवृत्ति का परिचायक है।''