UP Board के Re-Exam आज से शुरू, रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को मिल रहा एक और मौका | Hindi News
ABP Ganga | 18 Sep 2021 09:05 AM (IST)

आज से यूपी में यूपी बोर्ड के रि-एग्जाम शुरू हो रहे हैं. जिसमें यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर के उन छात्रों को मौका दिया है, जो इस बार बिना परीक्षा के घोषित किए गए रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे. इसके लिए लखनऊ में 9 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें कुल 2 हजार 895 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. इस परीक्षा से छात्रों को अंक सुधारने का एक और मौका दिया जा रहा है... बोर्ड के रिएग्जाम के लिए हाईस्कूल के 1 हजार 719 छात्र और 12वीं के 1 हजार 176 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है...शनिवार को परीक्षा के पहले दिन हिंदी का पेपर होगा.