UP Elections 2022: Lucknow में BJP का चुनावी मंथन, थोड़ी देर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
ABP Ganga | 16 Jul 2021 12:11 PM (IST)

आज लखनऊ में यूपी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम इस बैठक में शामिल होंगे। साथ ही साथ सभी पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन होगा। थोड़ी ही देर में बैठक शुरू होने वाली है।