UP Elections 2022: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, CM Yogi समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी होंगे मौजूद
ABP Ganga | 16 Jul 2021 08:18 AM (IST)

आज यूपी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बैठक का उद्घाटन करेंगे। ये बैठक प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। खबरों के अनुसार जेपी नड्डा सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक को संबोधित करेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ सभी प्रदेश पदाधिकारी भी इस शामिल होंगे।