UP: डिप्टी सीएम Keshan Maurya का बड़ा बयान, जरूरत पड़ने पर UCC कानून बनाएगी सरकार
ABP Ganga | 06 Feb 2023 06:51 PM (IST)

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड चाहे जितना भी विरोध करे... सरकार को जब भी जरूरत होगी यूनिफॉर्म सिविल कोड कानून बनाएगी... उन्होंने कहा कि इससे पहले लोग राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक कानून का भी विरोध कर रहे थे... लेकिन सरकार ने जरूरत पड़ी तो सभी काम किए... डिप्टी सीएम ने कहा कि कानूनी कार्रवाई सिर्फ दोषियों पर होती है... सरकार कभी किसी निर्दोष को नहीं फंसाती है... हालांकि उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया...