UP: 'अब्बाजान' पर घमासान!, CM Yogi के 'अब्बाजान' शब्द को लेकर खफा हैं Akhilesh Yadav
ABP Ganga | 08 Aug 2021 06:23 PM (IST)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव को अब्बा जान कहने का मामला सियासी तू तू मैं मैं में तब्दील होता नजर आ रहा है | अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के लिए अब्बा जान के शब्द कहे जाने से खफा हैं | प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया पलटवार उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अब्बा जान शब्द से क्या दिक्कत है यह समझ से परे है अब्बा जान उर्दू का एक मीठा शब्द है जैसे पिता को डैडी कहा जाता है वैसे ही अब्बा है | सिद्धार्थ नाथ सिंह के इस बयान के बाद सपा एमएलसी उदयवीर सिंह का भी बयान आया इसमें उन्होंने सिद्धार्थ नाथ पर किया पलटवार, देखिए खास रिपोर्ट