Hathras के पीड़ित परिवार को प्रलोभन दिया गया: ADG लॉ एंड ऑर्डर Prashant Kumar | ABP Ganga
ABP Ganga | 05 Oct 2020 06:19 PM (IST)

हाथरस केस पर लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया. उन्होंने कहा कि भीड़ इकट्ठा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है. उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है. प्रशांत कुमार ने कहा कि हाथरस में कुछ अराजक तत्वों ने जातीय भावनाएं भड़काई. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई. पीड़ित परिवार को प्रलोभन दिया गया. यहां तक की कुछ नेताओं ने भड़काऊ भाषण भी दिए. उन्होंने कहा कि 400-500 लोगों पर रोड जाम करने के लिए केस दर्ज हुआ है.