Akshay Kumar को अंडरटेकर ने दिया WWE फाइट का ओपन चैलेंज, Insurance पर अटक गई बात!
ABP Ganga | 20 Jun 2021 07:23 PM (IST)
बॉलीवुड के 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' एक्टर Akshay Kumar सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' को 25 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार ने The Undertaker से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। सोशल मीडिया यह मीम काफी काफी वायरल हुआ था। अब अंडरटेकर ने खुद अक्षय कुमार को रियल फाइट करने का सोशल मीडिया पर चैलेंज दे डाला है। देखिए क्या है पूरा मामला..