SP के Vijay Rath पर भतीजे के साथ सवार हो सकते हैं चाचा Shivpal Yadav| Hindi News
ABP Ganga | 21 Dec 2021 09:30 AM (IST)

आज सपा की विजय रथ यात्रा 8वें चरण पर पहुंचेगी। बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज विजय यात्रा लेकर मैनपुरी पहुंचेंगे जो कि एटा तक जाएगी। सपा की ये यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आज की रथ यात्रा में कुछ अलग नजारा भी देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि आज की यात्रा में चाचा शिवपाल यादव भी शामिल हो सकते हैं।