Aligarh से गिरफ्तार हुए 2 रोहिंग्या, UP ATS ने शुरू की पूछताछ
ABP Ganga | 18 Jun 2021 09:39 AM (IST)

अलीगढ़ से यूपी एटीएस ने दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी अलीगढ़ के शहर कोतवाली इलाके से हुई है। ये लंबे वक्त से पहचान छुपाकर अलीगढ़ में रह रहे थे। एक का नाम रफीक और दूसरे का नाम शरीफ है। एटीएस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।