UP Panchayat Chunav Result: हमीरपुर में दो पोलिंग एजेंट कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
ABP Ganga | 02 May 2021 01:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव में इस बार किसकी जीत होगी और किसकी हार? इसका फैसला आज हो जाएगा। सुबह से ही मतगणना जारी है और अब रूझान भी आने शुरू हो गए हैं। इस बीच हमीरपुर से बड़ी खबर आ रही है। हमीरपुर में दो पोलिंग एजेंट कोरोना पॉजिटिव निकले। मतगणना केंद्र में एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए।