Ghaziabad: वैक्सीन में धांधली, पैसे लेकर टीकाकरण करने वाले दो लोग बर्खास्त। Hindi News
ABP Ganga | 28 Sep 2021 09:51 AM (IST)

गाजियाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है। पैसे लेकर टीकाकरण करने वाले दो लोगों को बर्खास्त किया गया है। बताया जा रहा है कि पैसे लेकर गाजियाबाद की वैक्सीन ग्रेटर नोएडा में लगाई थी । वार्ड ब्वॉय और एएनएम को स्वास्थ्य विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। CMO डॉ. भवतोष शंखधार ने दो सदस्यीय टीम को जांच के निर्देश दिए हैं।